Bhilwara: नगर माहेश्वरी महिला संस्थान में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन

Update: 2026-02-16 14:16 GMT
Bhilwara, भीलवाड़ा । नगर अध्यक्ष डॉ.सुमन सोनी ने बताया कि ज़िला माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की चुनाव चयन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध सम्पन्न हुई। यह प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक संध्या जी आगीवाल तथा चुनाव अधिकारी अर्चना बिड़ला के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई। चयन प्रक्रिया की शुरुआत अतिथियों के दीप प्रज्वलन और डॉ.सुमन सोनी की महेश वंदना से हुई। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ.सुमन सोनी ने अपने उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत सुंदर पंक्तियों से किया। उपस्थित अतिथियों का अध्यक्ष सुमन सोनी, सचिव सोनल माहेश्वरी, स्नेहलता तोषनीवाल, जतन हिंगड़, राखी राठी और अंजू सोमानी ने उपरना पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए वीणा मोदी, सचिव पद के लिए विनीता तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए निशा सोनी तथा संगठन मंत्री पद के लिए नीलम दरगड़ के नाम प्रस्तावित किए गए। सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने चारों पदों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती सहित अनेक गणमान्य महिलाएँ एवं नगर की सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सचिव सोनल माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्द, एकता और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिससे संगठन के आगामी कार्यकाल के प्रति नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
Tags:    

Similar News