Bhilwara: बापू नगर माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध हुए संपन्न

Update: 2026-02-07 18:11 GMT
Bhilwara, भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान में अध्यक्ष डॉक्टर सुमन सोनी व सचिव सोनल माहेश्वरी के निर्देशन में बापू नगर माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत आगामी नए सत्र हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पद के लिए मनोनयन प्रक्रिया आई सेक्टर गार्डन, बापूनगर में संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी श्रीमति अनीता सोमानी एवं रेखा लढा के सहयोग तथा अध्यक्ष सीमा मालीवाल एवं सचिव मीना जेथलिया के सानिध्य में मनोनयन प्रक्रिया शांतिपूर्वक आयोजित की गई। मनोनयन के उपरांत अध्यक्ष पद पर फिर एक बार सीमा मालीवाल व सचिव पद पर मीना जेथलिया को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमारी पोरवाल एवं संगठन मंत्री पद पर पुष्पा काकाणी को निर्विरोध रूप से चयनित किया गया। निर्विरोध नव निवार्चित अध्यक्ष सीमा मालीवाल ने कहा की निर्विरोध चुनाव यह दर्शाता है कि लोगों के बीच मतभेद नहीं, बल्कि साझा विश्वास और सहयोग है।
निर्विरोध चुनाव सामाजिक एकता, आपसी समझ और भाईचारे का एक प्रमुख प्रतीक है। इस अवसर पर संगठन की सभी सदस्याओं का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। अंत मे सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया गया। साथ ही संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
Tags:    

Similar News