भामाशाह ने निराधनु अस्पताल को दान की व्हील चेयर

वृद्धों की सुविधा के लिए सेवानिवृत्त सैनिक ने व्हील चेयर प्रदान की

Update: 2024-03-24 02:45 GMT

झुंझुनूं: निराधनु अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले दिव्यांग, वृद्धों की सुविधा के लिए सेवानिवृत्त सैनिक ने व्हील चेयर प्रदान की। रुकमणी देवी की स्मृति में रिटायर्ड हवलदार ब्रजलाल खीचड़ ने व्हील चेयर भेंट की। इस पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल मोगा ने खीचड़ परिवार का आभार प्रकट किया। इस मौके पर बैंक प्रबंधक नितेश वर्मा, करणीराम रेप्सवाल, अध्यापक सज्जन कुमार खीचड़, यशोदा एएनएम, ब्रजराज सिंह, अरविन्द सिंह फार्मासिस्ट, रुचिका एलटी, उषा, ममता, आशा वर्कर, निर्मला, जुगलाल आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News