Baran : तहसील मुख्यालय पर किसान पंजीयन (रजिस्ट्री) का स्थायी शिविरों का होगा आयोजन

Update: 2025-02-24 13:57 GMT
Baran बारां । जिले में 5 फरवरी 2025 से फार्मर रजिस्ट्री कैंपो का आयोजन किया जा रहा है। जिले की 7 तहसीलों (बारां, अंता, मांगरोल, किशनगंज, अटरु, छबड़ा, छीपाबड़ौद) में 31 मार्च 2025 तक तहसील मुख्यालय पर स्थायी कैंप का आयोजन किया जाएगा।
जिले में 7 तहसीलों की 25 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर का आयोजन किया जा चुका है। उक्त शिविर में जो किसान अपनी फार्मर आईडी बनाने से वंचित रह गए हैं वे किसान तहसील मुख्यालय पर स्थायी कैंप में फार्मर आईडी बनवा सकते है।
सभी सात तहसीलों में यहां होगा शिविरों का आयोजन
जिले की सभी सात तहसीलों में क्रमशः बारां में अटल सेवा केन्द्र, अन्ता में तहसील कार्यालय, मांगरोल में तहसील कार्यालय, अटरु में तहसील कार्यालय, किशनगंज में तहसील कार्यालय, छबड़ा में तहसील कार्यालय एवं छीपाबड़ौद में उपखण्ड कार्यालय में 31 मार्च 2025 तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Tags:    

Similar News