Baran: चरडाना में 7 करोड़ से बनेगा नवीन स्कूल भवन, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 28 को
Baran बारां । शिक्षा एवं पंचायती राजमंत्री मदन दिलावर 28 मार्च को बारां जिले की चरडाना ग्राम पंचायत में बनने वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। 0.32 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग सात करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ये विद्यालय भवन अत्याधुनिक और अपनी तरह का अनूठा विद्यालय भवन होगा। जिसमें स्कूल शिक्षा की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। कोटा संभाग में ये विद्यालय भवन अपने किस्म का एकमात्र सरकारी विद्यालय होगा। विद्यालय भवन का निर्माण आई आई एफ एल फाउंडेशन, मुंबई द्वारा करवाया जा रहा है।
भवन निर्माण का भूमि पूजन कल 28 मार्च को प्रातः 12ः15 बजे अरडाना ग्राम की सबसे वरिष्ठ 105 वर्षीय वयोवृद्ध महिला श्रीमती भूली बाई द्वारा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर के मुख्य आथित्य में किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा निदेशक माध्यमिक आशीष मोदी, जिला कलक्टर रोहिताश्व तोमर, बारां अटरू के विधायक राधेश्याम बैरवा, शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती तेज कंवर, चरडाना ग्राम पंचायत के सरपंच कृष्ण मुरारी दिलावर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गेंदा लाल रैगर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पीयूष शर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे।