Baran: ग्राम बमोरीकलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु भूमि आवंटित
Baran बारां । जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मांगरोल जिला बारां द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बमोरीकलां हेतु भूमि आवंटन की मांग पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार मांगरोल की अनुशंसा पर ग्राम बमोरीकलां तहसील मांगरोल की आराजी ख.न. 1421 कुल रकबा 7.53 हेक्टेयर किस्म चारागाह में से 0.80 हेक्टेयर भूमि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु चिकित्सा विभाग को भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की हैं।