Baran : विशेष योग्यजनों के लिए सहायता शिविर जारी

Update: 2025-02-24 13:35 GMT
Baran बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि जिले में सशक्त बारां प्रगति को शक्ति अभियान के अन्तर्गत 24 फरवरी 2025 को ब्लॉक छीपाबडौद में विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 123 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया शिविर में संयुक्त सहायता अंग उपकरण योजनान्तर्गत ट्राइसाईकिल के छह, व्हीलचेयर के दो, बैसाखी के एक आवेदन प्राप्त हुए तथा दिव्यांग जनों के चिकित्सा प्रमाण पत्र 64, दिव्यांगजनों के द्वारा 67 यू.डी.आई.डी. कार्ड हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रशन करवाया गया एवं बस पास 09 बनवाए गए।
इसी क्रम में विभिन्न विभागों के माध्यम से आगामी शिविर 25 फरवरी 2025 को प्रातः 10 बजे मंगलवार को स्थान पंचायत समिति, बारां में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजन अपने यू.डी.आई.डी. कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेकर आये ताकि विभिन्न सेवाएँ यथा बस पास जारी करना, दिव्यांग सहायतार्थ उपकरण बाँटना, पेंशन सत्यापन, पालनहार सत्यापन आदि से लाभान्वित किया जा सके।
Tags:    

Similar News