आशा सहयोगिनी अब एप के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देंगी

Update: 2023-06-30 07:57 GMT
आशा सहयोगिनी अब एप के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देंगी
  • whatsapp icon

अलवर न्यूज़: बहरोड़ में अब आशा सहयोगिनी एप के माध्यम से रोजाना विभिन्न जानकारी की रिपोर्टिंग करेंगी। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक एप तैयार करवाया है। जिसकी ट्रेनिंग आशा सहयोगनियों को दी जा रही है।

बीसीएमओ डॉ. रविकांत यादव ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं एवं शिशुओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की ऑनलाइन ट्रैकिंग, रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग के लिए गर्भावस्था, बाल ट्रेकिंग एवं स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन प्रणाली (PCTS) मोबाइल एप तैयार करवाया है।

ब्लॉक की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की 200 आशाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें आशा सहयोगिनी रोजाना मोबाइल एप पर महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं की सूचना अपडेट कर सकेंगी।

एप से ब्लॉक की आशा सहयोगिनी बच्चों एवं महिलाओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं से अपडेट रहेंगे। उन्हें ये पता रहेगा कि किस दिन किन-किन बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण होना है। किसी अन्य सेवा का लाभ देना है। एप में महिलाओं और बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सकेगा।

Tags:    

Similar News