दौसा । सरकार द्वारा जारी परामर्6ा के अनुसार गर्मी के मौसम में तापमान में बढोतरी संभव है, जिससे तापघात व लू चलने की प्रबल संभावना है। इससे बचने हेतु आव6यक सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
श्रम कल्याण अधिकारी हसीना बानो ने बताया कि जिले के व्यावसायिक संस्थानों एवं व्यापार संघों व कृषि मण्डी के हम्माल एवं अन्य श्रमिकों तथा संस्थान के मालिकों से वि6ोष अपील है कि कार्यरत श्रमिकों को जारी परामर्6ाी के अनुसार गर्मी के मौसम में तापमान में बढोतरी के बारे में अवगत करावें एवं हीट वेव से बचने के लिए पीक हॉवर में काम नही करवाने तथा संस्थानों पर पीने के पानी व कूलर, पंखों की पर्याप्त व्यवस्थाओं एवं लू ताप घात के लिए आव6यक ओआरएस व प्राथमिक चिकित्सा के आव6यक दवाओं की व्यवस्था करावें।
लू के लक्षणः- सिरदर्द, बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना एवं बेहो6ी आना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऎंठन, नब्ज असामान्य होना इत्यादि हैं।
लू से बचाव हेतु यह उपाय करेंः-
उन्होंने बताया कि लू से बचाव हेतु घर से बाहर निकलने के पहले पानी अव6य पीयें। सूती, ढीले एवं आरामदायक कमडे पहने, धूप में निकलते समय सिर पर टोपी, कपडा या छाता का उपयोग करें। छाछ, ओ.आर.एस. का घोल या घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नीबू पानी, कैरी की छाछ आदि का सेवन करें एवं भरपेट ताजा भोजन करके ही घर से निकलें।
लू लगने या तापघात होने पर यह करेंः-
उन्होंने बताया कि व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटायें एवं कपडों को ढीला कर दें, पेय पदार्थ जैस छाछ, कच्चे आम का पना आदि पिलायेेंं, शरीर का तापमान बढने पर ठण्डे पानी की पटिटयां सिर पर रखें एवं लू या तापघात से प्रभावित व्यक्ति का तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्6ा दिलावें।
Tags: