Alwar : विशेष योग्यजन इलैक्ट्रिक पावर एवं व्हील चेयर हेतु 21 मार्च तक करें आवेदन
Alwar अलवर । मांसपेशिय दुर्विकास से पीड़ित विशेष योग्यजनों इलैक्ट्रिक पावर एवं व्हील चेयर हेतु 21 मार्च सायं 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जिले के इच्छूक विशेष योग्यजन अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्रा में निर्धारित तिथि तक ऑफलाईन जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि आवेदक मांसपेशीय दुर्विकास से ग्रसित विशिष्ट विकलांगता यूडीआईडी दिव्यांगता प्रमाण पत्र पीला (40 प्रतिशत से 79 प्रतिशत तक) अथवा नीला (80 प्रतिशत एवं इससे अधिक) एवं मूल निवास स्वप्रमाणित संलग्न करें। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय एवं विभागीय दिशा निर्देश वेबसाइट www.dsap.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।