Alwar अलवर । कार्यवाहक जिला कलक्टर डॉ. किशोर कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देश दिये कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, बजट घोषणाओं व राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट के दौरान किए गए एमओयू को धरातल पर लाने के लिए आपसी समन्वय रखते हुए कार्यों को गति प्रदान करें।
कार्यवाहक जिला कलक्टर ने विभागवार समीक्षा कर कहा कि अलवर जिले की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं में प्रगति अच्छी है इसे निरन्तर बेहतर बनाय रखने हेतु उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्ण निष्ठा के साथ प्रभावी मॉनिटरिंग करें।
उन्होंने जिले की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिये कि बजट घोषणाओं को प्राथमिकता देकर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जावे ताकि आमजन को समयबद्ध रूप से इनका लाभ मिल सके। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय लक्ष्यों को समय-सीमा में अर्जित करने हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक व रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिये कि राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट के दौरान जिले में हुए एमओयू को धरातल पर लाने के लिए संबंधित विभागों एवं इन्वेस्टर्स से समन्वय स्थापित करें। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक को निर्देश दिये कि पेंशन व पालनहार सत्यापन कार्य को यथाशीघ्र शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में एडीएम प्रथम श्री मुकेश कायथवाल, एडीएम द्वितीय श्री योगेश डागुर, एडीएम शहर श्रीमती बीना महावर, नगर निगम आयुक्त श्री जितेन्द्र सिंह नरूका, डीटीओ श्री सुरेश यादव, उपखण्ड अधिकारी अलवर श्री यशार्थ शेखर, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री सुधीर पाण्डे, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता श्री भूरी सिंह, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री पी.सी मीणा, जीएम डीआईसी श्री एम. आर. मीना, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री परेश सक्सेना, डीएसओ श्री विनोद जुनेजा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।