ऑल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

बड़ी खबर

Update: 2023-03-22 10:51 GMT
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ऑल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष लखबीर सिंह भाटिया के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार लोहार की सहमति से प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चौधरी के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार लोहार, प्रदेश प्रभारी अमरसिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पारासर, प्रदेश महासचिव रमेशमाली, प्रदेश संगठन महामंत्री बंकट भूतड़ा, अलवर जिला अध्यक्ष वारिस खान, राजीव गांधी ब्रिगेड प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष वजीर मोहम्मद, अल्पसंख्यक विभाग महासचिव फिरदोस बानो आदि आतिथ्य थे, जिनका पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
Tags:    

Similar News