Ajmer: ग्राम सेवा शिविरों का किया गया निरीक्षण

Update: 2025-09-18 07:51 GMT
Ajmer अजमेर । जिले में विभिन्न स्थानों पर ग्राम सेवा शिविरों का आयोजन सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत किया गया। प्रभारी सचिव श्री महावीर प्रसाद मीणा, संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ तथा जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा इसका निरीक्षण किया गया।
प्रभारी सचिव श्री महावीर प्रसाद मीणा तथा संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ ने अरड़का ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम सेवा शिविर का निरीक्षण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। पालनहार योजना के लाभार्थियों के सम्पर्क में रहकर सत्यापन करावें। बीपीएल, अन्त्योदय के सर्वे को ऑनलाईन चढ़ाएं। स्वामित्व योजना के दस्तावेजों का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराएं।
ग्राम पंचायत अरड़का में घर-घर कचरा संग्रहण वाहन को प्रभारी सचिव श्री महावीर प्रसाद मीणा, संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, उपखण्ड अधिकारी गरिमा नरूला, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. नेहा राजपूत, सरपंच श्रीमती यशवन्त कंवर, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री चन्द्रशेखर भण्डारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ग्राम पंचायत कानस के ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण प्रभारी सचिव श्री मीणा एवं जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा किया गया। शिविर में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। बिजली के झुलते तारों को ठीक करवाएं। फॉर्मर रजिस्ट्री के लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को गिरदावरी एप का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव के अन्तर्गत भी निर्देशानुसार कार्य किया जाना सुनिश्चित करें।
Tags:    

Similar News