Ajmer: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने दी मंजूरी

Update: 2025-07-22 08:22 GMT
Jaipur जयपुर । राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। श्री बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किया है।
श्री बागडे ने कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले हो, के लिए की है।
Tags:    

Similar News