Ajmer: राजकीय महिला ITI में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण का अवसर

Update: 2025-06-13 05:23 GMT

Ajmer अजमेर । माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित राज्य की समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों में सत्र 2025-26 तथा 27 के लिए राज्य स्तरीय केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए है। राजस्थान सरकार के एकीकृत एसएसओ पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट लिंक https://www.hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti_admission/ का अवलोकन कर प्रवेश सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान प्रधान एवं सहायक निदेशक(प्रशिक्षण) श्री शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों के लिए राजकीय संस्थानों में प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। महिला संस्थान में प्रवेश के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी प्रवेश प्रभारी एवं समूह अनुदेशक श्री रविन्द्र सिंह रावत से कार्यालय समय में उपस्थित हो कर अथवा उनके मोबाइल नंबर 9352001186 पर संपर्क स्थापित कर सकते है।

उन्होंने बताया कि अजमेर स्थित महिला संस्थान में रोजगार एवं स्वरोजगारपरक एनसीवीटी व्यवसाय जैसे बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी, स्विंग टेक्नोलॉजी, इंटिरियर डिजाइन एवं डेकोरेशन, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इन्फोर्मेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटनेंस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं एससीवीटी व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन संचालित है। आईएमसी के अध्यक्ष श्री एन. के. जैन ने बताया कि वर्तमान में स्टार्टअप स्थापित करने के लिए महिलाओं में इन पाठयक्रमों के प्रति रुझान विकसित हुआ है।

Tags:    

Similar News