पद का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप, मामला दर्ज

जमीन हड़पने का आरोप

Update: 2023-07-25 18:28 GMT
हनुमानगढ़।  हनुमानगढ़ केंद्रीय अधिकारी पर अपने पद का दुरुपयोग कर 35 लाख रुपए नकदी से फर्जी तरीका अपनाकर कथित तौर पर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। ये आरोप लगाते हुए जयपुर निवासी भुवनेश्वरी प%ी नवदीपसिंह जाट ने अपनी माता क्रांति कुमारी (66) के साथ थाना में पेश होकर मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक संपति संगरिया में स्थित है। वर्ष 2008 में दादा रामलाल चौधरी के देहांत पश्चात दादी निर्मला चौधरी व बुआ कौशल्या बेनीवाल ने अपने पुत्र व भाई ओमप्रकाश व अशोक काजला (सेवानिवृत्त अधिकारी सिंचाई विभाग) के पक्ष में हक त्याग किया था। दादी के स्वर्गवास पश्चात् चाची नमिता चौधरी, चाचा अशोक काजला, चचेरे भाई-बहिन स्वस्ति व जय चौधरी ने हक त्याग के दस्तावेज को षडयंत्रपूर्वक छिपा लिया।
मिलीभगत कर चाचा अशोक काजला ने उसके पिता की मृत्यु के तथ्य छिपाकर दादा-दादी के नाम रही हनुमानगढ़ जिले की सम्पत्ति का मृतक ओमप्रकाश, स्वयं अशोक काजला व कौशल्या बेनीवाल के नाम इंतकाल दर्ज करवा लिया। हक त्याग चुकी बुआ का फर्जी मुख्त्यारनामा तैयार कर मुखत्यारेआम अशोक काजला को बनाया।
नमिता चौधरी ने अपने ही पति से 35 लाख रुपए नगद में कौशल्या बेनीवाल के हिस्से की जमीन खरीद कर अपने नाम करवाई अन्य भूमि में स्वयं के नाम का इंतकाल दर्ज करवा लिया। इस फर्जीवाड़े से सम्पूर्ण पैतृक संपत्ति पर यही परिवार काबिज है। घटना₹म के दौरान नमिता चौधरी केंद्रीय सेवा में उच्च पद पर कार्यरत थी। जिन्होंने अपने पद का दुरूपयोग किया है और 35 लाख नगद में खरीदी जमीन जांच योग्य है। चूंकि इतनी बड़ी रकम एक सरकारी कर्मचारी के पास नगद में कहां से आई। पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच थाना प्रभारी सुभाषचन्द्र कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->