आदिवासी एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में होंगे डामर सड़क के 89 कार्य सड़क से जुड़ेंगे 250 से अधिक आबादी

Update: 2023-08-29 12:57 GMT
आदिवासी एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों के गांवों की राह भी सुगम होगी। इन क्षेत्रों में वर्ष 2011 के बाद घोषित राजस्व गांवों को डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सड़कों के 89 विकास कार्यों के लिए 135.62 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की है। श्री गहलोत की स्वीकृति से इन क्षेत्रों के 250 से अधिक आबादी वाले गांव डामर सड़क से जुड़ेंगे। इससे क्षेत्र का विकास होगा एवं लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बंध में घोषणा की गई थी।
Tags:    

Similar News