जोधपुर। जोधपुर के महामंदिर थाना इलाके में दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शनिवार शाम हमलावर ने बाइक के पिछले हिस्से पर वार किया और बाइक सवार के गिरते ही तलवार और सरिया से हमला कर दिया।
पुलिस ने 5 हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले दस लोगों को भी शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि शनिवार को भदवासिया पुलिया के पास माता का थान निवासी नदीम सोलंकी की बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी और सुरेंद्र चौधरी और राहुल गिरी समेत पांच लोगों ने उस पर तलवार और रॉड से हमला कर दिया. नदीम के पैर पर सरिये से कई वार किये गये, जिससे उसका पैर टूट गया.
तलवार से हमले के बाद नदीम लहूलुहान हालत में चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया. पुलिस मौके पर पहुंची और नदीम को महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आई। नदीम का इलाज चल रहा है।
नदीम के पिता मेहबूब खान ने शनिवार को माता का थान थाने में हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि नदीम के दोस्त आशिफ ने उन्हें फोन पर हमले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नदीम और रईस मोटरसाइकिल से उदय मंदिर की ओर जा रहे थे.