Jalore जालोर । राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर भीनमाल तहसील के मूल राजस्व ग्राम दांतीवास में से कावा खेड़ा तथा बागोड़ा तहसील के मूल राजस्व ग्राम कोरा ध्वेचा में से केशव नगर व मूल राजस्व ग्राम खोखा व मीरगंज में से बालाजी नगर को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया हैं।
जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 (1956 का अधिनियम 15) की धारा 16 में निहित प्रावधानों के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नवीन राजस्व ग्राम कावा खेड़ा का क्षेत्रफल 711.1500 हैक्टेयर, केशव नगर का क्षेत्रफल 186.76 हैक्टेयर एवं बालाजी नगर का क्षेत्रफल 426.0700 हैक्टेयर रहेगा।