अतिक्रमणों पर 5 घंटे 3 बुलडोजर गरजे, उठते गए खोखे, खाली होते गए फुटपाथ

Update: 2023-10-04 16:26 GMT
अलवर। अलवर नगर निगम अतिक्रम इन तीनों का नाता है। यही नाता टूट जाए तो शहर की खूबसूरती में निखार आता है।अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया तो नगर निगम के बुलडोजर बाहर आए। मंगलवार को करीब 5 घंटे निगम की ओर से अभियान चलाया गया। नंगली सर्किल से लेकर भगत सिंह चौराहे तक करीब दो किमी तक सड़क के दोनों ओर खोखे हटाए गए। जैसे ही खोखे उठना शुरू हुए तो फुटपाथ खाली होते गए। ये मार्ग चौड़ा हो गया। वाहन चालकों ने भी इस मार्ग पर खुलकर सांस ली।
अस्थाई घर में मिलीं शराब की बोतलें...घर ध्वस्त, सामान जब्त : नगर निगम आयुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व में अभियान चला। भारी संख्या में पुलिस फोर्स रहा। निगम के 40 से अधिक कर्मचारी, 50 सफाई कर्मचारी दस्ते में चल रहे थे। जैसे ही नंगली सर्किल से खोखे उठना शुरू हुए तो पूरे शहर में शोर मच गया। अतिक्रमणकारियों ने खुद खोखे हटाने शुरू कर दिए। आयुक्त मनीष कुमार लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर रहे थे। जैसे ही अभियान अस्पताल के पास पहुंचा तो यहां अस्पताल का एक भवन बन रहा है। लेबर ने फुटपाथ पर घर बना लिया। इससे सामान निगम की टीम ने निकाला तो करीब 200 शराब की बोतलें मिलीं। टीम हैरत में रह गई। उसके बाद पूरा सामान जब्त किया। ईंटें, रोड़ियां टीम लेकर चलती बनीं। ठेकेदार हाथ जोड़ता रह गया।
सामान्य अस्पताल में खोखे कई मिले : अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर 40 से अधिक खोखे लगे थे। जो टीम को देखकर कई ने अस्पताल के अंदर खड़े कर दिए। टीम ने एक-एक करके अस्पताल से खोखे निकाले और जब्त किए। कहीं पर जूस की की दुकानें हटाईं। कंडम वाहनों पर खूब चली जेसीबी : अस्पताल के बाहर कंडम खड़ी तीन गाड़ियों को जेसीबी से तोड़ा गया और फिर गाड़ियों से गैराज में पहुंचाया गया। करीब 150 से अधिक खोखे भगत सिंह सर्किल तक उठाए गए। उसके बाद भगत सिंह सर्किल से नंगली सर्किल तक खोखे हटाए गए। कुछ लोगों ने हल्का विरोध किया।
Tags:    

Similar News

-->