जिले में वल्लभनगर विधानसभा की 20 हजार महिलाएं नि:शुल्क उज्जैन जाएंगी

Update: 2023-06-10 10:42 GMT

उदयपुर न्यूज़: पहली बार उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वहां की 20 हजार से अधिक महिलाओं को आषाढ़ और श्रावण मास में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग उज्जैन के महाकाल दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी है और महिलाओं में भी आयोजन को लेकर उत्साह है।

वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने बताया की इसमें मातृ शक्ति को यात्रा के दौरान वाहन,आवास, और भोजन की व्यवस्था रहेगी। झाला ने बताया कि आयोजन का शुभारम्भ शनिवार शाम 6 बजे मेनार डाक बंगले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी करेंगे। इस तीर्थ यात्रा से विधानसभा क्षेत्र में एक धार्मिक आध्यात्मिक माहौल बनेगा।

इस दौरान बीजेपी उदयपुर देहात अध्यक्ष चंद्र गुप्त सिंह चौहान, भींडर शहर मण्डल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, कानोड़ मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, मेनार मण्डल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, भींडर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, कुराबड़ से देवी लाल मीणा, वल्लभनगर पंचायत समिति उपप्रधान रोशन मेहता आदि मौजद थे।

Tags:    

Similar News