13 साल की नाबालिग को झारखंड से लाकर बेचा

Update: 2023-02-06 12:46 GMT
जयपुर। राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल की नाबालिग को झारखंड से लाकर बेचा गया फिर जिस महिला ने लड़की को खरीदा था उसका बेटा पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा। आरोपी इस वारदात को अंजाम तब देता था जब उसका मां ऑफिस चली जाती थी। यह मामला सामने आने के बाद माणक चौक थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आधारित रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब जांच जारी है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह झारखंड में अपने माता-पिता और परिवार के साथ रहती थी। एक दिन उसके घर पर एक महिला आई जो सब्जी बेचती थी। उस महिला ने लड़की के परिवार से रिश्ते की बात की कि आपकी बेटी की शादी करा दूंगी उसके बदले आपको 55 हजार रुपए भी दिलवाउंगी। परिवार वाले महिला की बातों में आ गए और लड़की की नानी को बेटी और उस महिला के साथ भेज दिय़ा। वह सब्जी बेचने वाली महिला उन दोनों को लेकर जयपुर आ गई। यहां पर वे लोग एक महिला के घर गए। जहां उस महिला ने उनसे कहा कि मैं आपकी बेटी की शादी अपने बेटे से कर दूंगी। इसके बदले में उस महिला ने लड़की की नानी को 55 हजार रुपए दिए। उन रुपयों को लड़की की नानी और उस सब्जी बेचने वाली महिला ने आपस में बांट लिया और बेटी को छोड़कर झारखंड वापस चले गए।
पीड़िता ने बताया कि एक दिन जब महिला ऑफिस चली गई तब उसके अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। इस घटना को जब पीड़िता ने उस महिला से बताया तो उल्टा उसे ही डरा-धमकाकर चुप कर दिया। पीड़िता ने कहा कि इसके बाद तो यह रोज की बात हो गई। जब-जब महिला अपने ऑफिस जाती तब उसका बेटा उससे रेप करता था। एक दिन पीड़िता किसी काम से घर से बाहर जाना चाह रही थी लेकिन उस महिला ने उसे बाहर जाने से मना कर दिया, लेकिन पीड़िता बाहर जाने की लगातार बात करती रही इसके बाद गुस्से में आकर महिला ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने बाहर निकलते ही पुलिस को इस पूरी बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।
Tags:    

Similar News

-->