फाजिल्का। फाजिल्का के गांव खिप्पावाली में सर्दी के चलते कुछ बच्चे आग सेक रहे थे। इस दौरान बच्चों को शरारत सूझी और एक दूसरे को धक्का-मुक्की करने लगे। जिसके चलते एक बच्चा आग में जा गिरा, इस कारण उसका पांव झुलस गया। जानकारी देते हुए खिप्पावाली निवासी चुन्नीलाल ने बताया कि उसके 10 वर्षीय बेटे रोहित को उसके कुछ दोस्तों ने आग में धक्का दे दिया, जिसके चलते उसका पैर झुलस गया। फ़िलहाल उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।