बारिश और तूफान से गिरी दिवार, मलबे में दबे दो महिला

घर की दीवार गिर गई

Update: 2022-05-23 12:20 GMT

प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रविवार देर रात तेज बारिश के कारण जालंधर कैंट के गांव धीना की इंदिरा कॉलोनी में घर की दीवार गिर गई।जिस वक्त दीवार गिरी, उस समय परिवार नींद के आगोश में था। हादसे में दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मरने वाली दोनों महिलाओं की पहचान वंदना और मनप्रीत के रूप में हुई है। वहीं घायल हुए राजकुमार और मोहित की हालत स्थिर है। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक महिलाओं के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार और उनके आसपास रहने वाले लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे। दोनों मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है।

Tags:    

Similar News

-->