नौजवान के वायरल हो रहे वीडियों ने प्रशासन के प्रबंधों पर खड़े किए बड़े सवाल
अमृतसर। अमीर घरों के नौजवान पैसों के नशे में आजकल कई तरह के नशे कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर में देखने को मिला है जहां कुछ अमीर घरों के कुछ नौजवान शराब के नशे में देर रात 12:00 बजे अमृतसर के न्यूरिया रियालटू चौक में एक कार में सवार होकर सड़कों पर हुल्लड़ बाजी कर रहे हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक नौजवान कार के बोनट पर लेट कर स्टेनट कर रहा है और दूसरा नौजवान सामने कार के सनरूफ में खड़ा होकर उसकी वीडियो बना रहा है जो देखने में काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है। इस तरह की हरकत करने से इन नौजवानों की जान को भी खतरा हो सकता था परंतु जान की परवाह किए बगैर अमीर जादे सड़कों पर बेखौफ होकर घूम रहे हैं। दूसरी तरफ देखा जाए तो 26 जनवरी को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरे शहर में काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं लेकिन इस तरह लड़कों का वीडियो सामने आने पर प्रशासन पर एक बहुत बड़ा सवालिया निशान पैदा कर रहा है।