Punjab पंजाब : भाजपा ने बुधवार को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया और उन पर पंजाब में अपने 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर का इस्तेमाल विलासितापूर्ण जीवन शैली का आनंद लेने के बहाने के रूप में करने का आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी दावा किया कि केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव हारने के बाद राज्यसभा सीट मांग रहे हैं।
आरोपों पर केजरीवाल या आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। सचदेवा ने पीटीआई वीडियोज से कहा, “चुनाव हारने के बाद वह (केजरीवाल) अब राज्यसभा सीट की तलाश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें विलासितापूर्ण जीवन शैली की लत लग गई है। विपश्यना तो सिर्फ बहाना है, पंजाब में उनकी मौजूदगी का असली कारण आप की पंजाब इकाई में उथल-पुथल है।”
Tags: