कपूरथला। अमेरिका से दुखद खबर सामने आई है। यहां अच्छा भविष्य कमाने के लिए अमेरिका गए कपूरथला के एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवक जिला कपूरथला के तहसील सुल्तानपुर लोधी गांव मेवा सिंह वाला का रहने वाला था। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर था और उसकी उम्र करीब 30 साल थी। अमृतपाल की अभी शादी भी नहीं हुई थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। करीब 5 साल पहले अमृतपाल सिंह अमेरिका गया था और कैलिफोर्निया में रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार हादसा ट्राली का टायर फटने से हुआ बताया जा रहा जिस कारण उक्त युवक की मौत हो गई।