यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद के लिए पंजाब सरकार ने स्थापित किया 24X7 कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
यूक्रेन में रह रहे लोग इस समय रूस के खिलाफ युद्ध के संकट से जूझ रहे हैं. पंजाब सरकार ने संकट की इस घड़ी में संकटग्रस्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए यूक्रेन में फंसे पंजाब के लोगों की मदद के लिए एक समर्पित 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूक्रेन (Ukraine) में रह रहे लोग इस समय रूस के खिलाफ युद्ध के संकट से जूझ रहे हैं. पंजाब सरकार ने संकट की इस घड़ी में संकटग्रस्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए यूक्रेन में फंसे पंजाब के लोगों की मदद के लिए एक समर्पित 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित व्यक्ति या उनके रिश्तेदार पंजाब के भीतर से हेल्पलाइन नंबर (Helpline Numbers) 1100 पर और अन्य भारत के बाहर से +91-172-4111905 पर प्रासंगिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कॉल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर प्रश्नों को तुरंत विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा.