Punjab में पाकिस्तानी ड्रोन हमले से एक ही परिवार के तीन लोग घायल

Update: 2025-05-09 17:42 GMT

फिरोजपुर (पंजाब) : फिरोजपुर में पाकिस्तान की ओर से हुए ड्रोन हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। जिले के SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि घायलों के शरीर पर जलने के निशान हैं और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सेना द्वारा अधिकतर ड्रोन को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

Tags:    

Similar News