चंडीगढ़। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर अहम खबर सामने आई है। बिट्टू ने सिख फॉर जस्टिस आतंकवादी गुरपतवंत सिंह को खुली चुनौती दी है। सांसद बिट्टू ने कहा कि अगर गुरपतवंत पन्नू में दम है तो वह पंजाब आकर दिखाएं।
रवनीत बिट्टू ने मीडिया के सामने बोलते हुए कहा कि आतंकवादी पन्नू गिद्दड़ है। ऐसे लोगों का जमीर मरा चुका होता है। ऐसे लोगों की सोच खालिस्तान से ऊपर नहीं उठ सकती। आतंकवादी पन्नू रात के अंधेरे में चोरों या शरारती तत्वों जैसे केवल दीवारों पर लिख सकता है। आपको बता दें कि आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू को कई बार सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट डाल खालिस्तानी नारे लिखने की जिम्मेदारी ले चुका है और कई धमकिया दे चुका है। हाल ही में आतंकी पन्नू ने पी.एम. मोदी के दौरे से पहले भी धमकी दी थी।