अस्पताल में हुआ जमकर हंगामा, परिजनों ने की तोड़-फोड़, डॉक्टरों ने भाग कर बचाई अपनी जान

Update: 2023-01-06 16:29 GMT
लुधियाना। लुधियाना के सिविल अस्पताल में वीरवार सुबह को जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों सिविल अस्पताल में आए और उन्होंने वार्ड और डॉक्टरों के कमरों की तोड़फोड़ कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक जब एक परिवार अपने बेटे का शव लेने अस्पताल पहुंचा तो उन्हें नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करके उनके बेटे के अंगो को बेच दिया है। परिवार वालों के इस हंगामे के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर इधर-उधर भागने लगे। वहीं अपना इलाज करवाने के लिए आए मरीज भी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। परिवार वालों ने अस्पताल के दरवाजे, व्हील चेयर आदि उठा-उठा कर फेंकी गई। इस दौरान पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मामला बढ़ता देख ADCP रूपिंदर कौर सरां पहुंची। पुलिस ने फिलहाल मामला अभी शांत करवाया है, लेकिन परिजनों में रोष है।
मृतक आयुष के पिता ने कहा कि उसका बेटा बीमार था जिस कारण उसे सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया था। एक जनवरी को उसकी मौत हो गई। आयुष की बहनें विदेश में रहती हैं जिस कारण फैसला लिया कि उनके आने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। वीरवार को जब अंतिम संस्कार के लिए आयुष का शव लेने पहुंचे तो अस्पताल ने कहा कि उसका शव नहीं है। उसका शव ले जाया जा चुका है।

Similar News