शादी के 2 दिन बाद घर से भागी दुल्हन आई मीडिया के सामने, किए होश उड़ा देने वाले खुलासे

Update: 2023-10-07 18:50 GMT
माछीवाड़ा साहिब। माछीवाड़ा साहिब के एक गांव में शादी के 2 दिन बाद घर से भागने वाली नई नवेली दुल्हन के मामले में जबरदस्त मोड़ आया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली इस दुल्हन ने मीडिया के सामने आकर बड़े खुलासे किए हैं। उसका कहना है कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिस कारण उसने घर छोड़ दिया था। अब उसने कांगड़ा के धर्मशाला थाने में अपने ससुर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। एक तरफ जहां माछीवाड़ा साहिब निवासी जतिन और उसके पिता चरणजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी बहू शादी के 2 दिन बाद ही लाखों रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई तो अब दूसरी तरफ दुल्हन ने ससुर पर रेप का केस दर्ज करवा दिया है।
पीड़िता ने बताया कि पहले पति से उसकी 3 साल की बेटी है और वह अपने पति से तलाक ले चुकी है। जतिन से उनकी दूसरी शादी 3 सितंबर, 2023 को साधारण तरीके से हुई। पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उसे बताया गया था कि घर में पति और उसकी बुआ रहते हैं, लेकिन बाद में पता चला कि घर में उसका पति जतिन और ससुर चरणजीत सिंह रहते हैं। शादी के अगले दिन 4 सितंबर को उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसका पति घर आया तो उसने अपने ससुर की करतूत के बारे में बताया लेकिन पति ने उसे मुंह बंद रखने को कहा। उससे कहा गया कि उसे ये सब सहना होगा और मुंह खोलने पर उसकी 3 साल की बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि वह काफी डरी हुई थी.। उसे फोन भी नहीं दिया गया ताकि वह अपने घर पर बात न कर सके।तभी उसकी बहन उससे मिलने आई तो वह उसके साथ चली गई और परिवार को पूरी कहानी बताई। इसके बाद जब परिवार वालों ने ससुराल वालों से ऐसा करने के बारे में पूछा तो उन्होंने अगले ही दिन मीडिया में उसे बदनाम कर दिया और आरोप लगाया कि वह गहने और नकदी लूटकर भाग गई है। फिलहाल पीड़िता ने हिमाचल पुलिस से न्याय की मांग की है। हिमाचल पुलिस के ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस को भेज दी है, जबकि ससुराल परिवार का कहना है कि उसकी नवविवाहिता बहू सब कुछ लूट कर चली गई है।
Tags:    

Similar News

-->