कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, जिला जालंधर में कम हुआ संक्रमण
कोरोना को लेकर राहत भरी खबर
जालंधर: जिला जालंधर में आज कोरोना को लेकर राहतभरी खबर है। जिले में आज फिर किसी भी रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए पंजाब सरकार भी चौकस हो गई है। इसी कड़ी में जालंधर डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और विशेष रूप से बंद स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने को यकीनी बनाने की अपील की है।