बरिश ने मचाई तबाही, घरों व खेतों में घुस आया बाढ़ का पानी

बड़ी खबर

Update: 2022-07-30 15:38 GMT

मलोट। पंजाब के मालवा के कई गांव में बारिश के कारण बाढ़ आने की सुचना प्राप्त हुई है। इससे गांव के कई खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की 90 प्रतिशत फसल तबाह हो गई है। जानकरी के अनुसार भारी बारिश के कारण नरमे से लेकर धान की फसल तक काफी खराब हो गई है। इस तरह से फसल खराब होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है उन्होंने कर्जा लेकर इस फसल की बीजाई कर रहे थे।

फसलों के साथ-साथ लोगों के घरों में पानी भर गया है। बता दें कुछ दिन पहले सी.एम. मान ने फाजिल्का और मुक्तसर जिले का दौरा किया था। उन्होंने भारी बारिश के कारण खराब हुई फसलों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम मान ने किसानों को गिरदावरी देने की बात कही थी। उन्होने कहा किसानों की फसल खराब हुई है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार ऐसे हालत न बने इसके लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News