Punjab पंजाब: शराब के ठेकों की नीलामी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. सेक्टर-20 में 4.22 करोड़ के शराब के ठेके के लिए शुक्रवार को हुई नीलामी में 55.50 करोड़ की चौंकाने वाली बोली लगी. चंडीगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी शराब के ठेके की कीमत इतनी ऊंची कीमत पर पहुंची हो. वहीं शराब के ठेके के लिए इतनी बड़ी बोली लगने की खूब चर्चा हो रही है|
आबकारी विभाग के अधिकारी का कहना है कि हो सकता है कि गलती से ऐसा हुआ हो कि 5 करोड़ की जगह 55 करोड़ दर्ज हो गया हो. हालांकि कारोबारियों ने इसे साजिश करार दिया है. अब विभाग 55 करोड़ की बोली लगाने वाले को पैसे जमा कराने के लिए 7 दिन का समय देगा, नहीं तो 25 लाख की ईएमडी जब्त कर ली जाएगी. शराब के ठेके के लिए इतनी बड़ी बोली को कुछ लोग सोची-समझी रणनीति बता रहे हैं|