Punjab : महिला को डाक में मिला जादू-टोने का सामान,इलाके में सनसनी

Update: 2026-02-05 06:18 GMT
Punjab पंजाब: जिले से एक बेहद ही हैरानीजनक मामला सामने आया है। एक महिला को डाक के जरिए सामान को देख परिवार सहित इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार डाक के जरिए जादू-टून के सामान आया है। मामला दसूहा के मोती नगर से सामने आया है। जहां घर में एक एक डाकिया डाक लेकर आया।महिला सुनिता ने बताया कि पहले तो उसे लगा कोई सम्मन है लेकिन जब उसने डाक को खोला तो उसमें जादू टूने का सामान देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। डाक में 2 सफेद लिफाफे, इसके साथ ही कई कागजों पर कील लगाए हुए, परिवार वालों की तस्वीरों को चमकीले रंग की तार लपेटा हुआ और एक कागज को गोल करके डाला हुआ।
घबराई हुई महिला ने अपने बहन और ननद को जल्दी-जल्दी फोन करे बुलाया।इसके बाद परिवार वाले इकट्ठे हुए। परिवार वालों किसी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि परिवार वालों पर को काला जादू किया है। महिला ने कहा कि आज कल जादू टूने जैसे काम भी होते हैं। महिला ने बताया डाक पर हरजीत सिंह का नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। महिला ने कहा कि इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और इंसाफ की मांग करेगी। इस पूरी घटना के बाद से परिवार में सहम और डर का माहौल है
Tags:    

Similar News