Punjab weather: मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार फाजिल्का में बीती रात से ही आसमान में बादल छा रहे। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे बरसात की शुरुआत हुई। आधे घंटे तक लगातार बारिश हुई। बरसात के चलते स्कूली बच्चों में अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोगों को काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
फाजिल्का में इस बार कम हुई बारिश
फाजिल्का जिले में इस बार जुलाई और अगस्त महीने में कुल सात बार ही बारिश हुई, जिनमें से पांच बार बूंदाबांदी हुई, जबकि दो बार ही अच्छी बारिश हुई। जिसके चलते जहां जिले में लगाए गए 10 लाख के करीब नए पौधे प्रभावित हो रहे थे, मौसम विभाग ने 3 सितंबर से 5 सितंबर तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया, जिसके तहत सोमवार देर रात्रि मौसम अचानक बदल गया और सुबह तेज हवाएं चली। जिसके बाद अब बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन बारिश के आसार हैं।
Tags: