Punjab पंजाब : पुलिस ने बताया कि शनिवार को कपूरथला के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान 23 वर्षीय एचआईवी पॉजिटिव विचाराधीन कैदी की मौत हो गई।
जेल अधीक्षक श्यामल ज्योति ने बताया कि एचआईवी और टीबी से पीड़ित गुरविंदर सिंह की हालत बिगड़ने पर उसे रात डेढ़ बजे सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के माता-पिता को सूचित करने के बाद शव को न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है।