Punjab: मकान की छत गिरने से मलबे में दबी दो महिलाएं, एक की मौत

Update: 2025-09-01 00:49 GMT
Punjab पंजाब: पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण आज शाम चंडीगढ़ मोहल्ला में एक मकान की छत अचानक गिरने से मलबे में दबकर दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ मोहल्ला निवासी शारदा देवी पत्नी राम किशन, उम्र लगभग 60 वर्ष, किराए के मकान में रहती थीं और आज शाम वह अपनी पड़ोसी ममता पत्नी छोटे लाल उम्र लगभग 45 वर्ष और एक अन्य महिला के साथ एक कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान कमरे की छत अचानक गिर गई।
जिससे शारदा और ममता मलबे में दब गईं और घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें मलबे से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने शारदा को मृत घोषित कर दिया। जबकि ममता का इलाज चल रहा है। कमरे में बैठी तीसरी महिला कुछ देर पहले ही वहाँ से जा चुकी थी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
Tags:    

Similar News