Punjab पंजाब: बॉर्डर पुलिस जिला अमृतसर ग्रामीण ने 2 अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की गई है। डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह के अनुसार, उनकी टीम को सूचना मिली थी कि हेरोइन का कारोबार करने वाले दो तस्कर पाकिस्तान से आयातित हेरोइन लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने गाँव उगर औलख नहर के पुल पर नाकाबंदी की।
मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गाँव पंजग्राहियाँ रामदास और हनी सिंह निवासी गली नंबर 2, गांधी नगर, अजनाला को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर 100 ग्राम हेरोइन और डेढ़ लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। अजनाला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जाँच जारी है।