Punjab पंजाब: फगवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गांव खगुडेन के पास कार और बाइक की भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक्सयूवी कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया तथा घायल कार सवारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी मेहतपुर, बलाचौर के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। चालक सतनाम सिंह राजपुर का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।