Punjab पंजाब: पंजाब के बठिंडा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती भी शामिल है। हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहरा बेगा गांव टोल प्लाजा के पास शाम करीब 4 बजे एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, जोबनप्रीत सिंह, हरमन और रमनप्रीत कौर के रूप में हुई है।
हादसे में मारे गए चारों लोग छात्र थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद नथाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, जिनका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव मंडी कलां, जोबनप्रीत सिंह, हरमन निवासी गांव मंडी कलां और रमनप्रीत कौर निवासी गांव मेहता बठिंडा से स्विफ्ट कार में जा रहे थे। कार तेज गति से चल रही थी और टायर फट गया।
जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ रामपुरा से बठिंडा आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे के तुरंत बाद कार चकनाचूर हो गई और कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उक्त हादसे में जान गंवाने वाले चारों छात्र थे। वे स्विफ्ट कार में बठिंडा से रामपुरा जा रहे थे। रास्ते में अचानक टायर फटने से कार असंतुलित हो गई और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चारों की मौत हो गई।
Tags: