Punjab पंजाब: खरड़ लांडरां रोड स्थित एक रिहायशी सोसाइटी में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सोसाइटी के अंदर एक फ्लैट में सिलेंडर फटने से अचानक विस्फोट की सूचना मिली। सिलेंडर फटने से पूरा फ्लैट दहल गया और लोग बाहर की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से 2 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिहायशी सोसाइटी के फ्लैट नंबर 323/3 टावर 5 में सुबह करीब 4 बजे अचानक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट से लोगों में दहशत फैल गई। फ्लैट में रहने वाले लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।