Punjab: आवारा सांड का कहर, बुजुर्ग भाइयों पर हमला – एक की मौत, दूसरा गंभीर

Update: 2025-07-31 14:54 GMT
Kathgarh काठगढ़ : नवांशहर के गांव बनां में एक आवारा सांड ने बुजुर्ग अमर चंद की जान ले ली और उनके भाई गरीब दास को घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है क्योंकि क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है। सरपंच सर्बजीत ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है ताकि लोगों को इन जानवरों से बचाया जा सके।
गांव बनां में एक आवारा सांड ने एक बुजुर्ग की जान ले ली और दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों बुजुर्ग भाई बुधवार देर शाम अपने खेत में बैठे बातें कर रहे थे कि आवारा सांड ने उन पर हमला बोल दिया। मृतक की पहचान गांव बना निवासी 76 वर्षीय अमर चंद पुत्र रौनकी राम के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय नंबरदार गरीब दास को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है।
उधर, घटना के बाद से ही गांववालों में रोष व्याप्त है और जिला प्रशासन से बेसहारा पशुओं की समस्या का हल करने की गुहार लगा रहे हैं। गांव बनां के सरपंच सर्बजीत ने बताया कि वैसे तो आसपास के इलाके में बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन उनके गांव में काफी समय से एक आवारा सांड ने काफी आतंक मचा रखा है। वह अकसर आते-जाते लोगों के पीछे भागता है और कई बार हमला भी कर चुका है।
Tags:    

Similar News