Punjab पंजाब: अबोहर के गाँव हीरा वाली से कबूल शाह जाने वाली नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव गुरुवार सुबह नहर में मिला। थाना खुईखेड़ा की पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की मदद से शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कबूल शाह नहर में एक युवक का शव पड़ा है। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और थाना खुईखेड़ा पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। शव की हालत देखकर लग रहा है कि यह करीब 15 से 20 दिन पुराना है। इस कारण शव सड़ चुका है|
Tags: