Punjab: बंदूक की नोक पर व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट

Update: 2025-08-30 00:41 GMT
Punjab पंजाब: गिल रोड स्थित एक स्टील बार व्यापारी के ऑफिस में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने से शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एक बदमाश हथियार लेकर ऑफिस में घुसा और वहां मौजूद व्यापारी को धमकाकर नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 50 लाख रुपये नकद रखे थे।
आरोपी ने ऑफिस में घुसते ही व्यापारी को डराने के लिए हथियार लहराया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बदमाश ऑफिस में रखा नकदी से भरा बैग उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी व्यापारी का ही एक कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी गहनता से जांच कर रही है कि कहीं यह वारदात अंदरूनी सूचना के आधार पर तो नहीं की गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस बड़ी वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News