Punjab: छठ पर्व के चलते रेलवे का तोहफा, आज से यात्रियों को मिली खास सुविधा

Update: 2025-10-25 03:43 GMT
Punjab पंजाब: छठ पर्व के चलते स्टेशनों पर भारी भीड़ है और ट्रेनें हाउसफुल चल रही हैं। भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।अधिकारियों ने बताया कि 25 अक्टूबर को दो त्योहार विशेष ट्रेनें चलाई जाएँगी। त्योहार विशेष ट्रेन संख्या 05050 अमृतसर से छपरा के लिए शाम 5.45 बजे और त्योहार विशेष ट्रेन संख्या 05733 अमृतसर से किशनगंज के लिए सुबह 4.25 बजे रवाना होगी।
अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड, मुख्यालयों और मंडल कार्यालयों में स्थित वॉर रूम के माध्यम से रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Tags:    

Similar News