Punjab: पुलिस ने चेकिंग के दौरान इनोवा से भारी मात्रा में नकदी बरामद की
Punjab पंजाब: लुधियाना में चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि समराला पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान करीब 50 लाख रुपए की नकदी बरामद की है, जिसे एक कार में ले जाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक इनोवा सवार से 50 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान जब इनोवा सवार को रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया, जिसके बाद कार की तलाशी लेने पर उसमें से 50 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है।
आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह निवासी चंडीगढ़ और उसके दूसरे साथी की पहचान भी रणजीत सिंह निवासी बनूड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल नकदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया है ताकि इस नकदी से जुड़ी जानकारी मिल सके। आरोपियों का कहना है कि वे प्रॉपर्टी डीलर हैं और यह रकम लुधियाना ले जा रहे थे।