Punjab पंजाब : पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के 155वें दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक बड़ी छापेमारी की। इस अभियान के तहत 399 स्थानों पर छापे मारे गए, जिनमें 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 75 एफआईआर दर्ज की गईं। पुलिस ने इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हेरोइन, अफीम, भुक्की, नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद की।
इस छापेमारी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और राज्य के हर जिले में कार्रवाई की गई। छापों के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान मिले, जो नशे के कारोबार को दिखाते हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान में न केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि तस्करी के नेटवर्क को भी उजागर करने में मदद मिली है।
Tags: