Punjab: नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मिली सफलता, पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार
Punjab पंजाब: थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने कल गश्त व चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। उपरोक्त मामले में पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें कल पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि शाम सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव नवां बराके, सतलुज नदी बांध के पास हबीबके के पास से अवैध पिस्तौल लेकर अपने गांव की तरफ आ रहा है, अगर नाकाबंदी की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है।
जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी करके शाम को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक 32 बोर देसी पिस्तौल बरामद की। मामले की जांच कर रहे सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उपरोक्त मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।